Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -29-Apr-2023" ममता "

"ममता की मूरत"

          😘😘😘😘

ममता की  मूरत कि वो है छवि 
बचा के रखती है  बलाओं से सभी
तभी तो वो है सबसे अद्भुत कृति
कहां उसको रहती है अपनी खबर कभी
मां ओ मेरी मां, मां ओ प्यारी मां....!! 

हर दर्द बच्चों के लिए वह हंसकर सहे
आंचल की छांव वो बच्चों पे करें
कोई भी सिकन बच्चों के न माथे पे पड़े
बनके स्तंभ बच्चों की साथ हरदम खड़ी वो रहे 
मां ओ मेरी मां, मां ओ प्यारी मां.....!! 

डांट भी उसकी हम सबको प्यारी लगे
दर्द में वो हम सब को दवाई सी लगे
अंधेरे में वो जगमगाती सितारा लगे 
उदासी में दुलार करती वो दुनिया लगे
मां ओ मेरी मां, मां ओ प्यारी मां....!! 

समझ से परे रूप है ईश्वर का वो
तभी तो कहलाती मां हम सबकी हैं वो
हर मुश्किल को आसान करती हैं वो
इतनी करुणामयी इतनी ममतामयी हैं वो 
मां ओ मेरी मां, मां ओ प्यारी मां....!! 

सलामत रहे यह दुआ है यूं ही 
लुटाती रहे अपनी ममता यूं ही
आशीर्वाद तेरा हमेशा बना रहे यूं ही
करते है उस विधाता से हम सब गुजारिश यहीं
मां ओ मेरी मां, मां ओ प्यारी मां....!! 

मधु गुप्ता "अपराजिता"






   13
8 Comments

Abhinav ji

30-Apr-2023 08:32 AM

Very nice 👍

Reply

Thank you so much🙏🙏

Reply

बहुत ही सुंदर सृजन

Reply

सर बहुत बहुत शुक्रिया और आभार🙏🙏

Reply

Reena yadav

30-Apr-2023 04:33 AM

👍👍

Reply

बहुत बहुत धन्यवाद🙏🙏

Reply